सुरेंद्र चौरसिया का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव में रामपुर कारखाना विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के कुशहरी निवासी सुरेंद्र चौरसिया ने हिंदु युवा वाहिनी (हियुवा) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। 2010 में उन्होंने अपनी पत्नी अनिता चौरसिया को रामपुर कारखाना वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य बनवाने में सफलता हासिल की, जिसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ गए। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई, गांव-गांव भ्रमण किया और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी।
आज भिखमपुर रोड के शान व वैशाली जनरल स्टोर के मालिक हमारे अभिन्न सहयोगी रहे स्व. अनिल गुप्ता जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
— Surendra Chaurasia (@mlasurendra) April 12, 2025
भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।@BJP4India @BJP4UP @JPNadda @AmitShah @myogiadityanath pic.twitter.com/AnohVayBAU
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सिटिंग विधायक कमलेश शुक्ला को टिकट न देकर पिछड़ी जाति के युवा नेता सुरेंद्र चौरसिया को मौका दिया। उन्होंने पार्टी के विश्वास को सार्थक करते हुए 90,742 वोट (43.85%) हासिल किए और तीन बार की विधायक समाजवादी पार्टी (सपा) की गजाला लारी (76,072 वोट, 36.76%) को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
सुरेंद्र चौरसिया का जीवन परिचय
- जन्म स्थान: देवरिया, उत्तर प्रदेश
- आयु: 39 वर्ष
- पेशा: कृषि एवं व्यवसाय
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- पिता का नाम: सुभाष चौरसिया
- पत्नी का नाम: अनिता देवी (गृहिणी)
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र 2012 में अस्तित्व में आया, जहां पहली विधायक सपा की गजाला लारी बनी थीं। 2017 में भाजपा के कमलेश शुक्ला यहां से जीते थे, लेकिन 2022 में सुरेंद्र चौरसिया ने इस सीट पर भाजपा का परचम लहराया। उनकी यह जीत न केवल उनके राजनीतिक सफर में एक नया अध्याय है, बल्कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के विकास के लिए एक नई उम्मीद भी जगाती है।
सात विधानसभा सीटों का 2022 का चुनाव परिणाम [ Deoria Assembly Election Results 2022 ]
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
विधानसभा सीट | विजेता (2022) | पार्टी (2022) |
---|---|---|
बरहज (Barhaj) | दीपक मिश्रा | भाजपा |
भाटपार रानी (Bhatpar Rani) | सभा कुंवर कुशवाह | भाजपा |
देवरिया (Deoria) | शलभमणि त्रिपाठी | भाजपा |
पत्थरदेवा (Pathardeva) | सूर्य प्रताप शाही | भाजपा |
रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) | सुरेंद्र चौरसिया | भाजपा |
रुद्रपुर (Rudrapur) | जयप्रकाश निषाद | भाजपा |
सलेमपुर (Salempur) (सुरक्षित सीट) | विजय लक्ष्मी गौतम | भाजपा |