Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सिद्धार्थनगर: जुबैदा चौधरी बनी सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष

zubeidaa chaudhary

zubeidaa chaudhary

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की तैयारियां शुरू हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा वे लगातार संगठन को मजबूत करने पर भी काम कर रहे हैं। सपा संगठन में अखिलेश यादव बदलाव भी कर रहे हैं जिससे नए लोगों को भी सामने आने का मौक़ा मिले। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

सपा संगठन में हुआ बड़ा बदलाव :

सिद्धार्थनगर में सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैदा चौधरी को महिला सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके मनोनयन से सपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की ओर से जारी मनोनयन पत्र में अवगत कराया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से जुबैदा चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की जानकारी दी गई है। सपा में इन्हें मुलायम खेमे का नेता माना जाता है।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]अखिलेश यादव ने सपा संगठन में बड़ा बदलाव किया है[/penci_blockquote]

तमाम नेताओं ने जताई ख़ुशी :

सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैदा चौधरी को महिला सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही उनसे पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ ही सपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के अलावा संगठन को गतिशील बनाने की अपेक्षा की गई है। इनके मनोनयन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, चिन्कू यादव, उग्रसेन सिंह, शांति आर्या, अंबिकेश श्रीवास्तव, अनीता द्विवेदी, महबूब आलम आदि नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

उन्नाव: सन्दिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव।

Desk Reporter
5 years ago

यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने ग्रहण की ‘शपथ’!

Divyang Dixit
8 years ago

नगर निगम की जमीन को चुनाव बाद कब्जा मुक्त करेंगे: CM योगी

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version