उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, वहीँ सूबे के राजनीतिक दल भी 2017 के चुनाव के लिए अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं। इस बीच सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीख की घोषणा का इंतजार है।
फरवरी में हो सकते हैं चुनाव:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
- वहीँ राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी आगामी चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार है।
- भारतीय निर्वाचन आयोग जल्द ही उत्तर प्रदेश के 2017 चुनावों की घोषणा कर सकता है।
- इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 से शुरू हो सकते हैं।
जनवरी के पहले सफ्ताह से लागू हो सकती है आचार संहिता:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 से शुरू हो सकते हैं।
- पूरे प्रदेश में चुनाव में छह चरणों में आयोजित किये जा सकते हैं।
- वहीँ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदर्श आचार संहिता जनवरी के पहले सफ्ताह से लागू कर दी जाएगी।
मतदाता सूची 2 जनवरी को होगी जारी:
- निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी में आयोजित करा सकता है।
- जिसके तहत जनवरी के पहले सफ्ताह से आचार संहिता लागू की जा सकती है।
- वहीँ निर्वाचन आयोग 2 जनवरी तक मतदाता सूची भी जारी कर सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार