सुल्तानपुर-लखनऊ बस सेवा की आज एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है।
- सुल्तानपुर से लखनऊ आ रही एक बस अचानक अपना नियंत्रण खो जाने की वजह से नीचे गिर गयी।
- तेज रफ़्तार से आने वाली बस के पलट जाने से काफी यात्री घायल हो गये हैं।
- यह घटना अमेठी के इन्हौना कस्बे के निकट नहर पूल के पास हाइवे पर हुयी है।
- इन्हौना क़स्बा शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
- परिवहन निगम की बस पर बस चालक ने तेज रफ्तार के कारन अपना नियंत्रण खो दिया।
- जिसके कारण सुल्तानपुर से लखनऊ आ रही बस पलट गई।
- सभी घायलों को सिंहपुर सीएचसी सिंहपुर व हैदरगढ़ सिंहपुर भेजा गया है।
- आधा दर्जन अधिक यात्रियों को गम्भीर अवस्था के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
- राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.