उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तालाब या किसी भी अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की। तो वहीं खुद को सपा नेता कहने वाले बिल्डर सुधीर गिरी को अधिकारियों ने अवैध रुप से सरकारी तालाब को बेंच दिया। सुधीर गिरी ने तालाब पर कब्जा कर 11 मंजिला टावर का निर्माण करा लिया।
स्टिंग ऑपरेशन:
https://www.youtube.com/watch?v=9fO0b53JEuk
- मेरठ के आवास विकास परिषद के अफसरों ने सरकारी तालाब को वेंकटेश्वरा ग्रुप के मालिक सुधीर गिरी को बेचा।
- वेंकटेश्वरा ग्रुप के मालिक सुधीर गिरी ने 7774 वर्गमीटर के निर्माण का नक्शा पास कराकर 18 हजार 61 वर्गमीटर एरिया में निर्माण कर लिया।
- नक्शे में पास 76 फ्लैट्स के बजाय 110 फ्लैट्स बना लिए गए।
- दस मंजिला के बजाय टावर की ऊंचाई 11 मंजिला कर दी गई।
- मेरठ में गिरी के सामने घुटने टेक चुके अफसरों ने कोई आपत्ति तक नहीं उठाई। सुधीर गिरी के डर के मारे आवास विकास परिषद के अफसरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती थी।
- भ्रष्टाचार और सत्ता के रसूख किस हद तक सुप्रीमकोर्ट और शासनादेशों को ठेंगा दिखाते है…यह उसकी नजीर भी है।
- पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में शिक्षा माफिया के रूप में बदनाम है सुधीर गिरी।
- कई फर्जी और असली शिक्षा संस्थानों का मालिक है सुधीर।
- दिल्ली के एक होटल में अपनी पीआरओ से बलात्कार की कोशिश के जुर्म में जेलयात्रा कर चुका है सुधीर।
- रियल एस्टेट इंडस्ट्री में उसने अपने पांव जमा लिया है सुधीर गिरी।
- सुधीर गिरी ने इस टावर के आगे ग्रीनबेल्ट हथियाने के लिए सड़क पर एक मंदिर भी बना लिया है।
- सुधीर गिरी की यह माफियागीरी क्या योगी के राज में भी कायम रहेगी ?
- प्रदेश के ऊंचे ओहदे पर बैठे अफसर इस तालाब के नीचे दबी बच्चों की लाशों को इस कंक्रीट की इमारत से निजात दिलवाएंगे?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#engineer pramod kumar
#meerut awas vikas engineer pramod kumar
#Sting operation meerut awas vikas
#Sting operation meerut awas vikas engineer pramod kumar
#अखिलेश यादव
#आवास विकास परिषद
#उत्तर प्रदेश
#कार्रवाई
#तालाब
#निर्माण
#बिल्डर
#भ्रष्टाचार
#मुख्यमंत्री
#मेरठ
#योगी आदित्यनाथ
#वेंकटेश्वरा ग्रुप
#सत्ता
#सपा
#सरकारी जमीनों पर कब्जा
#सीएम
#सुधीर गिरी
Nitish Pandey
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से आने वाले नीतीश पाण्डेय लंबा समय पत्रकारिता में गुजार चुके हैं। राजनीति में विशेष रुचि है, जबकि अपराध (क्राइम) पत्रकारिता में पूरी दक्षता के साथ दखल रखते हैं।