उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में रविवार 13 नवम्बर को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है।
सपा प्रमुख करेंगे बैठक की अध्यक्षता:
- उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है।
- जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे।
- बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया है।
- संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के सभी सदस्य शामिल होंगे।
- इसके साथ ही बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
- बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
राज्यसभा सांसद के नाम पर होगी चर्चा:
- समाजवादी पार्टी में रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है।
- बैठक में सपा प्रमुख पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर राज्यसभा सांसद के नाम पर चर्चा करेंगे।
- इससे पहले पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो० रामगोपाल यादव थे, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते निष्कासित कर दिया गया था।
- समाजवादी पार्टी में बेनी प्रसाद वर्मा और नरेश अग्रवाल इस पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
- गौरतलब है कि, बेनी प्रसाद वर्मा सपा प्रमुख तो नरेश अग्रवाल मुख्यमंत्री अखिलेश की पसंद हैं।
- जिसके बाद एक बार फिर से सपा के शीर्ष नेतृत्व के आमने-सामने होने की आशंका बढ़ गयी गई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार