आगामी 17 जुलाई को देश के नए महामहिम के लिए चुनाव होने हैं। केंद्र की NDA सरकार की ओर से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, वहीँ UPA की ओर से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से दो गुट बन गए हैं। इसी क्रम में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव(shivpal presidential election) में अपने समर्थन की पुष्टि की थी।
जिसने वोट माँगा है उसका मन बना लिया है(shivpal presidential election):
- सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में अपने समर्थन की पुष्टि की थी।
- जिसमें उन्होंने कहा था कि, उनका समर्थन रामनाथ कोविंद को जायेगा।
- जिसके बाद शनिवार को शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर अपना रुख साफ़ किया है।
- उन्होंने कहा कि, अभी मुझसे केवल रामनाथ कोविंद ने वोट माँगा है।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, और मैंने मन बना लिया है।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जिसने अभी तक वोट माँगा मैंने उसका मन बना लिया है।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में और क्या बोले थे शिवपाल सिंह:
साथी विधायकों से भी करूँगा अपील(shivpal presidential election):
- शुक्रवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपना समर्थन रामनाथ कोविंद को देने की बात कही थी।
- साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा था कि, वो अपने साथी विधायकों से भी रामनाथ कोविंद को वोट करने की अपील करेंगे।
- शिवपाल सिंह ने आगे कहा था कि, नेताजी के आदेशानुसार राष्ट्रपति चुनाव में यह फैसला लिया गया है।
- शिवपाल सिंह यादव के इस बयान के बाद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की सम्भावना बढ़ गयी है।
योगी सरकार पर 6 महीने बाद बोलूँगा(shivpal presidential election):
- राज्य सरकार को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि,
- छह महीने बाद योगी सरकार पर बात करूंगा।
- CM के नाते योगी से शिष्टाचार भेंट करने गया था।
- अभी तक केवल रामनाथ कोविंद ने हमसे बात की है।
- लालू यादव पर सीबीआई कार्रवाई गलत।
- अखिलेश को सदबुद्धि दे भगवान।
ये भी पढ़ें: रायबरेली नरसंहार के विरोध में ‘यूपी रत्न’ का आमरण अनशन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#presidential election
#ramnath kovind
#shivpal decision
#shivpal decision over presidential election disputed with akhilesh
#shivpal presidential election decision
#shivpal presidential election decision make after meira kumar don't ask for supprot
#shivpal singh yadav claims
#shivpal singh yadav claims to support ramnath kovind
#shivpal singh yadav made his decision about elections
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#क्रॉस वोटिंग की सम्भावना
#नए महामहिम
#राष्ट्रपति चुनाव
#राष्ट्रपति चुनाव में सपा में दो गुट
#शिवपाल
#सपा में दो गुट
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार