समाजवादी विकास रथ यात्रा का दूसरा चरण आज रामपुर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस समाजवादी विकास रथ यात्रा की सारी तैयारियाँ भी पूरी हो चूँकि हैं। पूरे शहर को पोस्टरों से पाट दिया गया है।
सपा के पोस्टरों से गायब हुये सपा अध्यक्ष :
- मगर यहाँ पर लगाये गये पोस्टरों से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को नदारद कर दिया गया है।
- वहीँ इन पोस्टरों में शिवपाल सिंह यादव की जगह अब प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ले ली है।
- इन पोस्टरों को देखकर आपको इस बात का साफ़ अंदाजा हो जायेगा कि अभी भी समाजवादी पार्टी दो खेमों में बटी हुई है।
- एक खेमा शिवपाल यादव का है तो दूसरा अखिलेश यादव का।
- शिवपाल सिंह के समर्थन में लगे पोस्टरों से अखिलेश यादव गायब हो जाते हैं तो अखिलेश यादव के पोस्टरों में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को जगह नहीं मिलती।
- इस बटे हुये खेमे शिवपाल सिंह यादव अकेले पड़ते दिख रहे हैं।
- ऐसा हम इसलिये भी कह रहे हैं कि अखिलेश यादव के समर्थन में लगे इस पोस्टर से यह साफ़ हो जाता है कि अखिलेश यादव के समर्थन में मंत्री आजम खान और समाजवादी पार्टी में वापसी करने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव हैं।
- तो वहीँ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ सिर्फ सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.