बुधवार 22 नवम्बर को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन था, जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राजधानी लखनऊ स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसके तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कार्यालय पहुंचे थे, इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई पार्टी नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी मौजूद रहे थे।
शिवपाल सिंह यादव को किया गया अलग:
- बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन मनाया गया था।
- जिसके तहत राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
- कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा संरक्षक के कई करीबी नेता मौजूद थे।
- इसी के साथ कार्यक्रम से शिवपाल सिंह यादव को बाहर कर दिया है।
- सूत्रों के अनुसार, पार्टी की ओर से शिवपाल सिंह यादव को आमंत्रित ही नहीं किया गया था।
- गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच मतभेद हो गया था।
- जिसके बाद ही से अखिलेश यादव लगातार कई मौकों पर अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को गच्चा दे चुके हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी:
- राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शिवपाल सिंह यादव के बिना मनाया गया।
- जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामना दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार