उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक दीपक यादव और MLC उदयवीर मंगलवार 10 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं।
5 केडी पहुंचे हैं विधायक:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए विधायक दीपक यादव सीएम आवास 5 केडी पहुंचे हैं।
- वहीँ MLC उदयवीर सिंह भी 5 केडी पहुंचे हैं।
- इसके साथ ही मुख्यमन्त्री आवास पर कई विधायक भी मौजूद हैं।
- ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री अखिलेश पहले से ही सपा प्रमुख के साथ उनके आवास पर बैठक के लिए पहुंचे हैं।
5 वीडी पर चल रही है बैठक:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख के बीच उनके आवास 5 वीडी पर बैठक चल रही है।
- बैठक में समाजवादी कलह से निपटने पर चर्चा की जा रही है।
- इसके साथ ही बैठक में सुलह की कोशिशें भी की जा सकती हैं।
- फिलहाल सपा प्रमुख और अखिलेश यादव उनके आवास पर अकेले मुलाकात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश की शर्तें:
- सीएम अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपनी शर्तों पर छोड़ने के लिए तैयार हैं।
- उनकी पहली शर्त है कि, अमर सिंह को पार्टी से बाहर किया जाये।
- दूसरी शर्त है कि, शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा जाये।
- तीसरी शर्त है कि, सभी बर्खास्त युवा नेताओं की पार्टी में वापसी हो।
- हालाँकि, सुलह की पिछली मुलाकात में सपा प्रमुख ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया था।
- इस बीच मंगलवार को रही बैठक का क्या नतीजा निकलता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख से बैठक करने उनके आवास पहुंचे CM अखिलेश!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार