Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा: पुलिस ने हिन्दू आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गिरफ़्तार

uttarpradesh.org logo

uttarpradesh.org logo

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से हिंदू आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।जोकि श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के लिए आए थे। हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव एवं जयंत सक्सेना नरेंद्र आंसू आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाना राया एव सदर पुलिस की हिरासत में हैं।

हिन्दू आर्मी के कार्यकर्ताओं की टोली श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शनों के लिए आई थी। जो अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य मन्दिर बनाये जाने के लिए संकल्प लेने की तैयारी में थे। इस भृमण कार्यक्रम की पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पहले से ही जानकारी थी।

हिन्दू आर्मी द्वारा मुख्यमंत्री के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मेल किया गया था।फ़िलहाल कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में हैं।साथ ही उनके जो वाहन हैं वह थाना परिसर में खड़े करा दिए गए हैं। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक संगठन के लोगों द्वारा सोशल मीडिया व अन्य तरह से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर भ्रामक सुचनाएं फैलाई गई हैं।

जो आज मथुरा जनपद में आए थे। जिससे जनपद में शांति व्यवस्था भंग होने व किसी भी संगीन अपराध को रोकने के लिए धारा 151 तहत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

इनपुट-जय

Related posts

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Desk
2 years ago

UP : दूबेपुर से सीधे लखनऊ के लिए सुरु हुई बस सेवा

Desk Reporter
5 years ago

रेलवे स्टेशन में टप्पेबाजी की खबर के बाद हरकत में GRP बांदा, GRP ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा, गैंग में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिलाये, पुरुष और बच्चो को किया गिरफ्तार, पांच मोबाइल सहित 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात किये बरामद 1160 रुपये नगदी भी मिली, ट्रेनों व स्टेशन में यात्रियों से करते थे टप्पेबाजी व लूट।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version