उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के लिए प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों में घमासान की स्थिति बन गयी है।
श्रेय छीनने की मची होड़:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 अक्टूबर को कानपुर शहर में मेट्रो का शिलान्यास करेंगे।
- कानपुर में मेट्रो को लेकर समाजवादी और भाजपा दोनों ही पार्टियों में श्रेय लूटने की होड़ मच गयी है।
- शहर में समाजवादी पार्टी के लोग होर्डिंग्स के जरिये मेट्रो को सीएम की उपलब्धि बता रहे हैं।
- वहीँ, भाजपा के लोग कानपुर से पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी को मेट्रो का श्रेय दे रहे हैं।
- 4 अक्टूबर को मेट्रो के शिलान्यास के समय मुख्यमंत्री और मुरली मनोहर जोशी दोनों ही मौजूद रहेंगे।
- शहर में सपा और भाजपा एक दूसरे को घेरने लगी हैं।
चुनावी मेट्रो पर श्रेय की लड़ाई:
- उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के चुनाव के तहत कानपुर मेट्रो के श्रेय को लेकर भाजपा और सपा में होड़ मची है।
- गौरतलब है कि, लखनऊ के बाद कानपुर में मेट्रो के शिलान्यास के लिए दोनों ही पार्टियाँ एक-दूसरे को नीचा दिखा रही हैं।
कानपुर मेट्रो का परियोजना खाका:
- कानपुर शहर में मेट्रो का शिलान्यास 4 अक्टूबर को किया जायेगा।
- मेट्रो ट्रेन की लम्बाई कुल 32 किलोमीटर होगी।
- जिसके लिए दो गलियारे प्रस्तावित किये गए हैं।
- परियोजना के लिए कुल 31 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
- जिनमें से 19 एलिवेटेड और 12 भूमिगत होंगे।
- परियोजना की कुल अनुमानित लागत 13721 करोड़ रुपये हैं।
- पहला रूट आईटी से नौबस्ता तक होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार