Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले अखिलेश ने बदला सपा जिलाध्यक्ष

ex mla surendra munni

ex mla surendra munni

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने 2019 के चुनाव में जातिगत समीकरण को देखते हुए पार्टी में नेताओं को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के एक दिग्गज नेता को 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। भाजपा को उत्तर प्रदेश में घेरने के लिए अखिलेश यादव कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और 2014 और 2017 के चुनाव में मिली हार का बदला लेना चाहते हैं।

 

ये भी पढ़ें: 2019 में साथ आने के लिए गठबंधन धर्म निभाएं कांग्रेस- अखिलेश यादव

 

इस नेता को मिली जिम्मेदारी :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व विधायक के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। इसी के साथ सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी भी घोषित की गयी जिसमें राहुल चौधरी को महानगर अध्यक्ष, सुनील कुमार को महानगर प्रवक्ता और दीपक कुमार को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही गाजियाबाद जिले की सपा की कार्यकारिणी में 35 और महानगर कार्यकारिणी में 50 नेताओं को शामिल किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: पूरा देश मना रहा डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर 127वीं जयंती

Related posts

डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- 83 आयु में 38 वर्ष की तरह सक्रिय जगदीश गांधी, कई देश संघर्ष के मोड़ पर खड़े हैं, बाहर से आए हुए विदेशों से बच्चे, यहां के बच्चों में आपस में समन्वय होता है, बच्चे एक दूसरे की संस्कृति सीखते हैं, कार्यक्रम से युवाओं को प्रेरणा मिलती है, आज इलाहाबाद में बड़ा संत सम्मेलन है।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बारिश के बीच सड़क पर दिया एक जिंदगी को जन्म!

Vasundhra
8 years ago

फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय का बसपा उम्मीदवार बनना लगभग तय

Shashank
7 years ago
Exit mobile version