Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय का बसपा उम्मीदवार बनना लगभग तय

bsp leader op singh

bsp leader op singh

2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की पूरे देश में चर्चा हो रही है। सपा और बसपा दोनों ने ही लोकसभा चुनावों में मोदी लहर को रोकने के लिए तैयारी कर ली है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर मंथन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस बीच गठबंधन से फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले नेता के रूप में एक ब्राह्मण चेहरे का नाम सामने आ रहा है।

सीमा उपाध्याय को मौका मिलना तय :

उपचुनाव में जीत के बाद अब 2019 में सपा-बसपा गठबंधन लगभग तय हो चुका है। उपचुनावों में मिली जीत से बसपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश आ गया है। मायावती ने जोन प्रभारियों के साथ बैठक में सपा के साथ मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी सीट पर बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को सपा-बसपा गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है। इसके अलावा गठबंधन में बसपा आगरा सुरक्षित सीट पर भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

गठबंधन पर बना है संशय :

बहुजन समाज पार्टी में लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए दावेदारों की लंबी सूची है। हालाँकि समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर संशय बरकरार है। आरएलडी सहित छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बसपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव जीतने के लिए संदेश दिया जा रहा है। देखना होगा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का ये गठबंधन हो पाता है या नहीं।

Related posts

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को पिछले सत्र से कम मिला वजीफा, वजीफे के लिए शासन को भेजा फीस का डाटा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंशन की फीस कम भेजी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बुलंदशहर गैंगरेप के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे कई सवाल!

Kamal Tiwari
9 years ago

मथुरा- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मभूमि पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये

Desk
3 years ago
Exit mobile version