70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया।
मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी रहे मौजूद:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानभवन में झंडारोहण किया।
- इस दौरान सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
- इसके बाद मुख्यमंत्री ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री का संबोधन:
- विधानभवन से झंडारोहण के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का संबोधन किया।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सभी को 70वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
- उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार विकास की योजनायें चला रही हैं।
- मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, सरकार किसानों, गरीबों और जनता के लिए योजनायें चला रही हैं।
- अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सूबे में मुफ्त लैपटॉप वितरण का भी जिक्र किया।
- उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, सूबे में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं, जिनमें गरीबों का मुफ्त इलाज किया जायेगा और कई जगह किया जा रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सूबे की पर्यटन नीति में बदलाव कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सपा प्रमुख ने दी शुभकामनाएं:
- 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
- सपा प्रमुख के अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार