उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना संबोधन भी किया।
जिन्होंने एक्सप्रेस-वे बनाया वो यहाँ मौजूद नहीं:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
- कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आगरा एक्सप्रेस-वे नवनीत सहगल ने बनाया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जिन्होंने एक्सप्रेस-वे बनाया वो यहाँ मौजूद नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, हालाँकि, वो अस्पताल में भर्ती हैं और अब ठीक हैं।
- साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में एक्सप्रेस-वे के सभी अधिकारियों को भी धन्यवाद् दिया।
18 नवम्बर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे नवनीत सहगल:
- उत्तर प्रदेश सरकर के सचिव सूचना विभाग नवनीत सहगल गुडगाँव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
- 18 नवम्बर को सचिव सूचना विभाग सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
- जिसके बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
- हालत स्थिर होने के बाद उन्हें गुडगाँव के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया था।
- नवनीत सहगल 18 नवम्बर को एक्सप्रेस-वे की टेस्टिंग के बाद लखनऊ लौट रहे थे, जब उनके साथ ये हादसा हुआ था।
- हादसा उन्नाव के हसनगंज ब्लॉक में हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार