उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बाबा रामदेव ने नोएडा में बनने वाले पतंजलि फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया, यह शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव राहुल भटनागर आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अखिलेश का संबोधन:
- सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में बाबा रामदेव को शुभकामना और धन्यवाद दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, पतंजलि के माध्यम से दुनिया में धूम मचाई है।
- जिसके लिए सीएम ने बाबा रामदेव को बधाई भी दी।
- उन्होंने आगे कहा कि, बाबा रामदेव तब योग लाये थे, जब योग की जरुरत थी।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, लोग योग को भूल चुके थे।
[ultimate_gallery id=”32510″]
योग हमें अनुशासन सिखाता है:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, बाबा रामदेव ने योग को सबसे ज्यादा लोकप्रिय किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, योग हमें अनुशासन सिखाता है।
- सीएम अखिलेश ने आगे जानकारी दी कि, नोएडा में 1600 करोड़ की लागत से फ़ूड पार्क बनेगा।
- उन्होंने आगे बताया कि, इस प्लांट से करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ऑर्गेनिक और प्राकृतिक चीजें महँगी मिलती हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, बाबा रामदेव ने देशवासियों को जगाने का काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार