चंदौली जनपद में एक बार फिर नौजवानों को भारतीय सेना में भर्ती होने कि उम्मीद दिखनी शुरू हो गई है। जिसके लिए शुक्रवार को सेना के अधिकारियों ने अवाजापुर में शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय पहुँच कर मैदान का निरिक्षण किया।
क्या कहा सेना के अधिकारियों ने :
- आपको बताते चलें कि गत वर्ष सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने अथक प्रयास किये थे।
- इसी प्रयास के चलते आज सेना भर्ती में कुल 6 जनपदों के युवाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें : वीडियो: भारतीय सेना ने बुरहान बानी के गाँव में पाकिस्तान का झंडा हटाकर फहराया ‘तिरंगा’
- सैयदराजा विधायक के पुत्र प्रशांत सिंह ने शुक्रवार को सेना भर्ती बोर्ड के अधिकारियो के साथ उक्त महाविद्यालय पहुँचे।
- इस सेना भर्ती बोर्ड के अधिकारियों में वाराणसी के भर्ती अधिकारी कर्नल मनीष धवन और सहायक भर्ती अधिकारी राजेश यादव शामिल थे।
- कर्नल धवन ने बताया कि सेना भर्ती के लिए उक्त जगह पर्याप्त है।
- जिसमें चन्दौली के अलावा तीन से चार जनपदों के युवाओं की भी भर्ती होगी।
- जल्द ही जिला प्रशासन से विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक करने के बाद तिथि घोषित किया जाएगा।
- जिससे जनपद के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े : आतंकवादियों के खात्मे को म्यांमार में घुसी भारतीय सेना !
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.