उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार कैबिनेट विस्तार सोमवार को किया जायेगा।
12 बजे राजभवन में होगा कार्यक्रम:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में सोमवार को आखिरी कैबिनेट विस्तार किया जायेगा।
- यह कार्यक्रम 12 बजे से राजभवन में शुरू होगा।
- राज्यपाल राम नाईक नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।
अखिलेश की कैबिनेट में 3 नए मंत्री:
- समाजवादी सरकार की अखिलेश कैबिनेट में सोमवार को 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
- मंत्रिमंडल विस्तार में गायत्री प्रजापति, जियाउद्दीन रिजवी और मनोज पाण्डेय को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
- जिसमें से गायत्री प्रजापति और मनोज पाण्डेय की कैबिनेट वापसी भी कह सकते हैं।
- वहीँ जियाउद्दीन रिज़वी हज पर गए होने के चलते शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे।
- इसके अलावा राज्य और स्वतंत्र प्रभार के 4 मंत्रियों का भी प्रमोशन किया जायेगा।
- वहीँ इसके अतिरिक्त शिवाकांत ओझा भी मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं।
गायत्री के नाम पर राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन:
- कैबिनेट विस्तार में गायत्री प्रजापति के नाम पर सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
- गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश यादव ने गायत्री को मंत्री पद से भ्रष्टाचार की बात कह कर निकाला था।
- ज्ञापन में कहा गया है कि, मंत्री को जिस आधार पर कैबिनेट से हटाया गया था, उसी आधार पर वापस कैसे लिया जा सकता है।
- ज्ञापन के बाद सीएम और राज्यपाल ने राजभवन में मीटिंग भी की थी।
- राज्यपाल ने ज्ञापन के विषय पर कहा है कि, मैं इस पर गौर करूँगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार