उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बाराबंकी जायेंगे। जहाँ वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बाराबंकी के लिए कई सौगातों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा यूपी प्रवक्ता हिरासत में लिए गये:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- इस दौरान वो बाराबंकी को कई सौगातें दे सकते हैं।
- मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले यूपी भाजपा के प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी को हिरासत में ले लिया गया है।
- उन पर मुख्यमंत्री की जनसभा के विरोध की रणनीति बनाने का आरोप लगा है।
बाराबंकी पहुंचे सीएम, महिला पॉलिटेक्निक का शिलान्यास किया:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाराबंकी पहुंचे, और वहां उन्होंने महिला पॉलिटेक्निक की नींव रखी।
- उन्होंने बस्ती सुलेमाबाद में महिला पॉलिटेक्निक के लिए भूमि पूजन किया।
- सीएम अखिलेश यादव ने बाराबंकी में 101 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
- इन परियोजनाओं की कुल लागत 251 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बाराबंकी के दौरे पर हैं।
- उन्होंने बाराबंकी को आज 101 परियोजनाओं की सौगात दी।
- उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “भीड़ देखकर लग रहा है कि चुनाव आ गया है”।
- उन्होंने कहा कि, “सपा सरकार मुफ्त में ई-रिक्शा बाँट रही है”।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दुनिया में सबसे ज्यादा लैपटॉप हमने बांटे”।
- उन्होंने कहा कि, “समाजवादी सरकार बड़े पैमाने पर साइकिल का वितरण कर रही है”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “लैपटॉप से मेरी और नेताजी की तस्वीर नहीं हट सकती है”।
- “साइकिल में भी ऐसा इंतजाम हो कि समाजवादी दिखे’।
- मुख्यमंत्री ने ये कहा कि, “एम्बुलेंस आज 15-20 मिनट में पहुँच रही है, जल्द ही ऐसी सुविधा आएगी कि पुलिस भी इतने समय में ही पहुंचे”।
- उन्होंने कहा कि, “समाजवादी पेंशन बड़ी संख्या में बांटी”।
- उन्होंने कहा कि, “पेंशन बनने में बुराई, मिलने में कोई बुराई नहीं”।
- उन्होंने बताया कि, “करीब 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल रहा है”।
- उन्होंने कहा कि, “समाजवादी सरकार किसानों और महिलाओं के लिए सुविधाएँ ला रही है”।
- उन्होंने कहा कि, “बिजली के क्षेत्र में सपा सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया”।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, “जनता तुलना करे की काम किसने किया”।
- इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम आयोजित करने वालों को धन्यवाद कहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार