उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। इस बार सूबे में चुनाव के मद्देनजर पोस्टर वॉर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वरुण गाँधी के समर्थन में ‘पोस्टर वॉर’:
- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भाजपा के सांसद वरुण गाँधी को यूपी का सीएम बनाये जाने सम्बंधित पोस्टर लगाये गए थे।
- यह पोस्टर भारी मात्रा में पूरे इलाहाबाद में लगाये गए थे।
- गौरतलब है कि, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी पिछले दो दिनों से इलाहाबाद में हो रही थी।
- इस पोस्टर में भाजपा के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं और 16 सामान्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आयी है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने दोनों सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- जानकारी के अनुसार, सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बिना पार्टी की अनुमति के यह पोस्टर बनवाए और पूरे शहर में लगवाएं हैं।
- इस पूरे मामले की रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजी जा चुकी है।
- पोस्टर इलाहाबाद के अलोपीबाग स्थित एक प्रेस से छपवाए गए थे।
- भारतीय जनता पार्टी पहले ही सुल्तानपुर से पार्टी के सांसद वरुण गाँधी को हिदायत दे चुकी है।
- उन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र तक रखने को बोला गया था, जिसके बावजूद वो इलाहाबाद के दौरे पर आ गए।
- जिस वजह से वरुण गाँधी से भाजपा खासी नाराज बताई जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार