उत्तर प्रदेश सरकार में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करेंगे।
शपथ ग्रहण के कई दिन बाद आयेगा फैसला:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 26 सितम्बर को अपना 8वां कैबिनेट विस्तार किया था।
- जिसके बाद से नए मंत्री विभाग आवंटन की प्रक्रिया के इन्तजार में थे।
- तमाम पशोपेश के बावजूद शपथ ग्रहण के कई दिन बाद भी इसपर फैसला नही हो पाया था।
- लेकिन आज विभागों का बंटवारा अंतत: हो जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीटिंग न हो पाने के कारण हुई देर:
- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रियों को विभाग आवंटन की उम्मीद है।
- कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार द्वारा विभाग आवंटन में काफी देर की जा चुकी है।
- ऐसा कहा जा रहा है कि, विभागों का बंटवारा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सहमति के साथ होगा।
- लेकिन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष व्यस्तता के चलते बैठक नहीं कर पा रहे थे।
गायत्री को मिल सकता है खनन विभाग:
- सीएम अखिलेश शनिवार को गायत्री को खनन विभाग वापस कर सकते हैं।
- गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश यादव ने ही गायत्री को उनके पद से निष्कासित किया था।
- लेकिन सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के करीबी होने के चलते सीएम ने उन्हें फिर से कैबिनेट में जगह दे दी।
- वहीँ शिवाकांत ओझा को भी एक बड़ा विभाग मिल सकता है।
- गौरतलब है कि, ओझा को यह विभाग देकर मुख्यमंत्री अपना ब्राह्मण कार्ड खेलेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार