उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रचार अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। सोमवार, 30 जनवरी को अखिलेश यादव के प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।

एटा-कासगंज में करेंगे जनसभा:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है।
  • सोमवार से अखिलेश यादव के प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।
  • 30 जनवरी को अखिलेश यादव एटा में अपने चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • इस दौरान अखिलेश यादव एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को एटा और कासगंज के दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी निम्न है।
  • अखिलेश यादव सुबह 11.25 बजे एटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।
  • जिसके बाद अखिलेश यादव करीब 12.10 बजे एटा की अलीगंज विधानसभा पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
    इसके बाद अखिलेश यादव कासगंज के लिए रवाना हो जायेंगे।
  • अखिलेश यादव 1.00 बजे कासगंज पटियाली पहुचेंगे।
  • पटियाली के बाद अखिलेश यादव अमापुर में 1.50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद अखिलेश यादव कासगंज पहुंचेंगे।
  • जहाँ 2.50 बजे अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें