Pratapgarh Assembly Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए. इस बार प्रतापगढ़ की सात सीटों में भाजपा गठबंधन, सपा और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) को दो-दो सीटें मिली. एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली.

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व

प्रतापगढ़ विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम Pratapgarh Assembly Election Results 2022

1. बाबागंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट

  • विजेता: विनोद कुमार सरोज (निर्दलीय)
  • हराया: गिरीश (सपा)
  • 2017 में विजेता: विनोद कुमार (निर्दलीय) ने भाजपा के पवन कुमार को 37,160 वोटों से हराया था।
  • बाबागंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: एक बार फिर विनोद कुमार सरोज ने अपनी पकड़ बनाए रखी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की।

2. कुंडा विधानसभा सीट

  • विजेता: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (निर्दलीय)
  • 2017 में विजेता: रघुराज प्रताप सिंह ने भाजपा के जानकी शरण को 1,03,647 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
  • कुंडा विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: राजा भैया ने फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कुंडा सीट पर विजय पाई।

3. पट्टी विधानसभा सीट

  • विजेता: राम सिंह पटेल (सपा)
  • वोट प्राप्त: 1,08,070
  • निकटतम प्रतिद्वंदी: राजेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा) – 86,019 वोट
  • 2017 में परिणाम: भाजपा के राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सपा के राम सिंह को 1,473 वोटों से हराया था।
  • पट्टी विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: राम सिंह पटेल ने पिछली हार का बदला लेते हुए सीट जीत ली।

4. प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट

  • विजेता: राजेंद्र कुमार मौर्य (भाजपा)
  • 2019 उपचुनाव में: अपना दल (एस) के राजकुमार पाल ने सपा के बृजेश वर्मा को 29,721 वोटों से हराया था।
  • प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार मौर्य ने सीट बरकरार रखी।

5. रामपुर खास विधानसभा सीट

  • विजेता: आराधना मिश्रा ‘मोना’ (कांग्रेस)
  • 2017 में जीत: कांग्रेस की अराधना मिश्रा ने भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को 17,066 वोटों से हराया था।
  • रामपुर खास विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और कांग्रेस की एकमात्र सीट बनी।

6. रानीगंज विधानसभा सीट

  • विजेता: डॉ. आर के वर्मा समाजवादी पार्टी (सपा)
  • 2017 में परिणाम: भाजपा के अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बसपा के शकील अहमद खान को 9,009 वोटों से हराया था।
  • रानीगंज विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: सीट डॉ. आर के वर्मा ,सपा के पक्ष में गई।

7. विश्वनाथगंज विधानसभा सीट

  • विजेता: जीतलाल पटेल (अपना दल (एस))
  • वोट प्राप्त: 86,829
  • 2017 में परिणाम: अपना दल (एस) के राकेश कुमार वर्मा ने कांग्रेस के संजय पांडे को 23,358 वोटों से हराया था।
  • विश्वनाथगंज विधानसभा सीट 2022 में स्थिति: सीट जीतलाल पटेल (अपना दल (एस)), गठबंधन के खाते में रही।

प्रतापगढ़ जिले की सात सीटों में इस बार का बंटवारा कुछ इस प्रकार रहा:

  • भाजपा गठबंधन: 2 सीटें (प्रतापगढ़ सदर, विश्वनाथगंज)
  • समाजवादी पार्टी: 2 सीटें (पट्टी, रानीगंज)
  • निर्दलीय: 2 सीटें (बाबागंज, कुंडा)
  • कांग्रेस: 1 सीट (रामपुर खास)

Pratapgarh Assembly Election Results 2022

क्रमांकविधानसभा सीटविजेता का नामपार्टी का नाम
1बाबागंज (सुरक्षित)विनोद कुमार सरोजनिर्दलीय
2कुंडाघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैयानिर्दलीय
3पट्टीराम सिंह पटेलसमाजवादी पार्टी (सपा)
4प्रतापगढ़ सदरराजेंद्र कुमार मौर्यभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
5रामपुर खासआराधना मिश्रा ‘मोना’भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
6रानीगंजडॉ. आर के वर्मासमाजवादी पार्टी (सपा)
7विश्वनाथगंजजीतलाल पटेलअपना दल (सोनेलाल) – भाजपा गठबंधन
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें