उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल के नए सवार होंगे। इसके साथ ही यूपी की राजनीति के गलियारे में सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें फिर से तेज हो गयी हैं।
सपा-कांग्रेस के नेताओं ने दिए संकेत:
- समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव आयोग अपनी मुहर लगा चुका है।
- जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि, जल्द ही सपा कांग्रेस गठबंधन की खबर यूपी की सत्ता के गलियारे में गूँज सकती है।
- गठबंधन के संकेत दोनों ही दलों की ओर से आने शुरू हो गए हैं।
- कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित तो ख़ुशी-ख़ुशी अपनी उम्मीदवारी छोड़ने को तैयार है।
जल्द ही दिख सकती हैं प्रियंका और डिंपल एक मंच पर:
- चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश कांग्रेस से गठबंधन पर जल्द ही मुहर लगा सकते हैं।
- सूत्रों के अनुसार, गठबंधन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- हालाँकि, अभी भी आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।
- वहीँ सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की चर्चा अपने आखिरी दौर में है।
- जल्द ही विधानसभा सीट के बंटवारे के बाद आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
- गठबंधन के बाद जल्द ही सूबे की जनता प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव को एक मंच पर देख सकती है।
ये भी पढ़ें: सिपाही ने झगड़े के दौरान बुजुर्ग महिला को दिया छत से धक्का, मौत!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#chief minister Akhilesh Yadav
#chief minister akhilesh yadav may announce sp congress alliance soon.
#CM Akhilesh Yadav
#Congress
#sp congress alliance rumor
#sp congress alliance rumor over upcoming assembly elections
#upcoming assembly elections
#उत्तर प्रदेश
#गठबंधन
#चुनाव आयोग
#चुनाव निशान
#मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
#यूपी चुनाव
#शिवपाल सिंह यादव
#सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार