उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कानपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सपा से इस्तीफा देने की बात कभी नहीं की:
- यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कानपुर पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने कहा कि, उन्होंने कभी भी सपा से इस्तीफे की बात नहीं की।
- साथ ही उन्होंने कौमी एकता दल के विलय पर जल्द ही सपा सुप्रीमो द्वारा फैसला लेने की बात कही।
- हालाँकि, मुख्यमंत्री अखिलेश इस विलय के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए समय लग रहा है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि, उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव जीत सकती है।
- एक बार पहले भी मुख्यमंत्री की वजह से ये विलय रुक चुका है।
अखिलेश होंगे चेहरा, फैसले लेंगे सपा प्रमुख:
- शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, चुनाव में पार्टी का चेहरा अखिलेश यादव ही होंगे।
- जबकि पार्टी के बड़े फैसले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे।
- जिसकी वजह शिवपाल सिंह यादव ने ये बताई की सपा प्रमुख सबसे वरिष्ठ नेता हैं।
पार्टी नहीं देगी अपराधियों को टिकट:
- शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, यूपी चुनाव सपा किसी भी ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी, जिसकी आपराधिक छवि हो।
- कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, सभी प्रत्याशियों से एफिडेविट लिया जायेगा।
- पार्टी सिर्फ जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।
- साथ ही उन्होंने राजनीति में फर्जी आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही।
सीएम की तारीफ:
- कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश की सरकार की तारीफ की।
- उन्होंने कहा कि, यूपी को अखिलेश यादव के विज़न की जरुरत है।
- साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, अखिलेश को अभी अनुभव पाने में वक़्त लगेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार