उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी महाराजगंज और देवरिया पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

भाजपा की जीत पक्की है:

  • पांचवें चरण के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है, अब भाजपा की जीत पक्की हो गई है।
  • पूरे यूपी को सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का आनंद मिल रहा है।
  • बुआ भी गई, भतीजा भी गया और भतीजे का नया यार भी गया।
  • सपा वालों ने कहा था कि सरकार आएगी तो मैं बहन जी के खिलाफ जांच करूंगा,
  • लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
  • जो बहन जी का खजाना भरते थे, वही सपा राज में भी खजाना भरने का काम कर रहे हैं।

सपा-कांग्रेस-बसपा की तिकड़ी को बाहर करना होगा:

  • जो बहन जी का खजाना भरते थे, वही सपा राज में भी खजाना भरने का काम कर रहे हैं।
  • सपा आती है तो बसपा को बचाती है, बसपा आती है तो सपा को बचाती।
  • इस चुनाव में यूपी का नौजवान, गरीब समझ चुका है कि अगर खुशहाली लानी है तो इस त्रिकोणी सरकार को खत्म करना पड़ेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें