उत्तर प्रदेश की विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदर्शन के चलते उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर हुई एफआईआर:
- सूबे की राजधानी लखनऊ में भाजपा नेताओं द्वारा किये गए प्रदर्शन के बाद उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।
- प्रदर्शन मामले में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत संगठन मंत्री और अन्य कई नेताओं पर एफआईआर की गयी है।
- भाजपा पार्टी के महामंत्री विजय बहादुर पर भी एफआईआर दर्ज करी गयी है।
पूरा मामला:
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
- प्रदर्शन के चलते राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी।
- पार्टी के इस प्रदर्शन में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए थे।
- प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी।
- जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर लगातार पानी की बौछारों की गयी।
- इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
- पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प के बीच विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी थी।
- गौरतलब है कि, हजरतगंज में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, उसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा प्रदर्शन को अंजाम दिया गया।
- भाजपा द्वारा यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार