उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक की, जिसमें पार्टी के यूपी प्रभारी ओम माथुर समेत प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
यूपी प्रभारी के आवास पर हुई बैठक:
- यूपी के 2017 चुनाव के तहत भाजपा ने दिल्ली में बैठक बुलाई थी।
- जिसका आयोजन यूपी प्रभारी ओम माथुर के आवास पर किया गया था।
- बैठक की अध्यक्षता ओम माथुर ने की थी।
- जिसमें पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
- मीटिंग खत्म होने के बाद मौर्य मीडिया से मुखातिब हुए।
सेना पर सवाल उठाना निंदनीय:
- मीडिया से मुखातिब होने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अरविन्द केजरीवाल के बयान को शर्मनाक बताया।
- उन्होंने कहा कि, सेना पर सवाल उठाना निंदनीय काम है।
- केशव मौर्य ने आगे कहा कि, यह केंद्र सरकार और सेना का मामला है कि, सबूत देना है या नहीं देना है।
- वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, केंद्र तय करेगा कि, आगे क्या करना है।
यूपी चुनाव पर बोले केशव, सपा बसपा को खत्म करना है:
- केशव प्रसाद मौर्य ने आगे यूपी चुनाव के तहत रणनीति की जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा को खत्म करना है।
मुख्यमंत्री चेहरे पर बोले केशव:
- यूपी चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर केशव ने अपनी बात कही।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चेहरा है।
- घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि, समय आने पर भाजपा चेहरा सामने करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार