Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

लोकसभा चुनाव में आज़मगढ़ से अमर सिंह हो सकते हैं सुभासपा प्रत्याशी

amar singh

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले यूपी की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गयी है। लोकसभा चुनाव आने से पहले ही सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह की सक्रियता एक बार फिर से राज्य में तेज हो गई है। अमर सिंह बीते दिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिखाई दिए थे जहाँ उन्होंने मोदी ने भी उनका नाम लेकर नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी है। इस बीच आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व सपा नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह की बड़ी भूमिका होने की खबरें आ रही हैं।

भगवा कुर्ता पहन कर पहुंचे अमर सिंह :

एक समय था कि जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तारीफों के पुल बांधते न थकने वाले राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के अंदाज काफी बदले नजर आए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी सरकार के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वह भगवा कुर्ता पहनकर पहुंचे थे। मंच से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तंज कसने के लिए जब अमर सिंह का नाम लिया तब सभी की निगाहें उन पर आकर टिक गयी। अमर सिंह पहले भी भाजपा की योगी सरकार के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अब भगवा खेमे में बढ़ी सक्रियता पर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

आजमगढ़ से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव :

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर अमर सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। अमर सिंह की भासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमर सिंह से करीबी सभी को पता है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए भाजपा ने अगर आजमगढ़ सीट भासपा को दी तो अमर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सपा के गढ़ में अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Related posts

Fight depression with traditional Yoga !

Minni Dixit
8 years ago

व्हिस्की पीना सेहत के लिए लाभदायक है, जाने क्या है इसके फायदे!

Namita
9 years ago

क्या जीवन बीमा वास्तव में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकता है?

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version