मोहम्मद ताहिर खान का जन्म 15 अगस्त 1975 को सुल्तानपुर जिले के कस्बा पाचोंपीरन में हुआ। उनके पिता का नाम मो० इरफान गनी खाँ है। वे एक सुन्नी मुस्लिम परिवार से आते हैं और शिक्षा के रूप में उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है।
उनका विवाह 7 नवम्बर 1993 को शाहीन बानो से हुआ, जिनका जन्म 2 जुलाई 1972 को हुआ था। दंपत्ति को छह संतानें हैं — तीन पुत्र और तीन पुत्रियाँ। पेशे से कृषक हैं और सामाजिक जीवन में उनकी गहरी पैठ रही है।
किसानों के सम्मान में @samajwadiparty मैदान में
— Mohammad Tahir Khan (@Mohd_Tahirkhan) December 26, 2020
किसान आंदोलन के लिए जगह जगह चौपाल लगाकर पंचायत करते हुए @Mohd_Tahirkhan @yadavakhilesh Zindabad @dimpleyadav Zindabad pic.twitter.com/nFBF1G0PCq
मोहम्मद ताहिर खान का प्रारंभिक जीवन परिचय
मोहम्मद ताहिर खान एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए भी उन्होंने राजनीति में अपना स्थान स्वयं के दम पर बनाया। अपने क्षेत्र पाचोंपीरन में उनकी छवि एक सरल, मिलनसार और जनप्रिय नेता की है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी और लोगों के बीच अपनी पहचान एक जनहितैषी कार्यकर्ता के रूप में बनाई।
मोहम्मद ताहिर खान का राजनीतिक सफर
राजनीति में प्रवेश और शुरुआती संघर्ष
मोहम्मद ताहिर खान का राजनीतिक सफर अपना दल से शुरू हुआ। वर्ष 2002 में उन्होंने सदर (तत्कालीन जयसिंहपुर) विधानसभा सीट से अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा की जीत
इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थामा और वर्ष 2004 में उन्हें सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मिला। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन सतीश शर्मा को भारी मतों से हराकर संसदीय राजनीति में धमाकेदार प्रवेश किया। यह जीत उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई।
2004 से 2009 तक मोहम्मद ताहिर खान ने लोकसभा सदस्य के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाया और विकास कार्यों को गति दी।
विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी में प्रवेश
2012 में उन्होंने पुनः बसपा के टिकट पर सुल्तानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लगभग एक साल पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें इसौली विधानसभा सीट से टिकट दिया, और उन्होंने भाजपा के ओम प्रकाश पांडे को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उनका राजनीतिक सफर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया।
मार्च 2022 में वह उत्तर प्रदेश की अट्ठारहवीं विधानसभा में पहली बार सदस्य निर्वाचित हुए। अब इसौली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और स्थानीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
राजनीतिक सफर
- 2002: अपना दल से चुनाव लड़ा (हार)
- 2004: बसपा से लोकसभा चुनाव जीता
- 2012: बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा (हार)
- 2022: समाजवादी पार्टी से इसौली विधानसभा सीट जीती
- 2004–2009: लोकसभा सदस्य
- 2022–अब तक: उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य
सुल्तानपुर विधानसभा चुनाव 2022: Sultanpur Assembly Election Results 2022
विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार | पार्टी |
---|---|---|
इसौली | मोहम्मद ताहिर खान | सपा |
कादीपुर | राजेश कुमार गौतम | भाजपा |
लंभुआ | सीताराम वर्मा | भाजपा |
सुल्तानपुर सदर | राज प्रसाद उपाध्याय | भाजपा |
सुल्तानपुर | विनोद सिंह | भाजपा |