जानिए कौन हैं श्रीकांत कटियार ?

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए श्रीकांत कटियार न सिर्फ अपने संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ाव और सेवा भाव की वजह से भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। उनका राजनीतिक सफर प्रेरणादायक है, विशेष रूप से तब जब उनके परिवार में पहले कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही।

श्रीकांत कटियार का जीवन परिचय : एक साधारण किसान परिवार से विधानसभा तक

श्रीकांत कटियार का जीवन परिचय उनके जन्मस्थान रघुरामपुर से प्रारंभ होता है, जहां उनका जन्म 03 फरवरी 1974 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुबेदार कटियार था, जो एक साधारण किसान थे। वे हिन्दू धर्म से हैं और कुर्मी जाति से संबंध रखते हैं, जो उत्तर प्रदेश की प्रभावशाली और मेहनतकश जातियों में से एक है।

उन्होंने स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की और साथ ही कृषि व व्यापार में भी सक्रिय रूप से योगदान दिया। 06 मई 2001 को उनका विवाह श्रीमती विभा कटियार से हुआ। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री का सुख प्राप्त है।

उनका राजनीतिक जीवन परिवारिक विरासत नहीं, बल्कि उनके अपने परिश्रम, समाजसेवा और संगठनात्मक क्षमता की देन है।

राजनीति में श्रीकांत कटियार का प्रवेश : राजनीतिक सफर की शुरुआत

2020 उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

श्रीकांत कटियार का राजनीतिक सफर वर्ष 2020 में तब शुरू हुआ जब उन्हें भाजपा ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया। यह चुनाव इसलिए भी खास था क्योंकि पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद सीट खाली हुई थी।

भाजपा ने संगठनात्मक रूप से मजबूत और बेदाग छवि वाले श्रीकांत को मैदान में उतारा, और उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में 31,380 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद वे सत्रहवीं विधान सभा में पहली बार विधायक बने।

2022 में दोबारा जीत और जनसेवा की राह

श्रीकांत कटियार का राजनीतिक सफर यहीं नहीं रुका। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे दोबारा बंगरमऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। इस बार उनके खिलाफ सपा के डॉ. मुन्ना, बसपा के राम किशोर पाल और कांग्रेस की आरती वाजपेयी मैदान में थीं।

जनता के बीच मजबूत पकड़ और पिछली कार्यकाल की उपलब्धियों के आधार पर श्रीकांत कटियार ने फिर से जीत हासिल की और अट्ठारहवीं विधान सभा में भी सदस्य निर्वाचित हुए।

राजनीतिक योगदान और समिति सदस्यता

2022 में वे सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य बनाए गए, जहां वे प्रशासनिक और नीतिगत निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्नाव जिले की विधानसभा सीटों पर विजेता (2022) Unnao Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता उम्मीदवारपार्टी
बंगरमऊश्रीकांत कटियारभाजपा
भगवंतनगरआशुतोष शुक्लाभाजपा
पुरवाअनिल कुमार सिंहभाजपा
सफीपुर (आरक्षित)बंबा लाल दिवाकरभाजपा
उन्नावपंकज गुप्ताभाजपा
मोहान (आरक्षित)बृजेश कुमारभाजपा
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें