सोमेंद्र सिंह तोमर का जन्म 3 जुलाई 1980 को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खैला गांव में हुआ। उनके पिता श्री महेन्द्र सिंह एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। मेरठ के शास्त्रीनगर में निवास करते हैं और उनका व्यवसाय कृषि एवं व्यापार से संबंधित है। वे पिछड़ी जाति (गुर्जर समुदाय) से आते हैं। उनके परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी श्रीमती अंजलि तोमर और चार बहनें व दो भाई हैं।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड से प्राप्त की। 1995 में हाई स्कूल, 1997 में इंटरमीडिएट, 2000 में बीएससी, 2002 में एमएससी, 2003 में एम.फिल और बाद में सीसीएसयू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी पूरी की।
शास्त्रीनगर, मेरठ स्थित कैंप कार्यालय पर प्रात: आगंतुकों से भेंट की, उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। #JanSunwaiProgram pic.twitter.com/UmARHrI5q8
— Dr. Somendra Tomar (@isomendratomar) April 30, 2025
राजनीतिक सफर – सोमेंद्र सिंह तोमर की शुरुआत
सोमेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक जीवन 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ जुड़कर शुरू हुआ। उन्होंने 2004 तक विद्यार्थी परिषद में कार्य किया और 2003 में चौधरी चरण विश्वविद्यालय, मेरठ के छात्रसंघ अध्यक्ष भी बने। इस अनुभव ने उनके राजनीतिक कॅरियर को मजबूती दी।
सोमेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक जीवन
भाजयुमो से भाजपा तक – दीर्घकालिक योगदान
2004 में सोमेंद्र सिंह तोमर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। इसके पश्चात वे प्रदेश मंत्री, महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 2012 में उन्हें मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया, लेकिन बाद में टिकट कट गया।
2017 में पहली बार उन्होंने मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। 2022 में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की और उत्तर प्रदेश विधानसभा में दोबारा निर्वाचित हुए।
मंत्री पद और विधायी जिम्मेदारियाँ
मार्च 2022 में उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। इससे पूर्व 2018 में उन्हें पंचायती राज समिति का सभापति बनाया गया था। उनके कार्यकाल में ऊर्जा सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया।
पुरस्कार और सम्मान
2018 में सोमेंद्र सिंह तोमर को एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे द्वारा आयोजित भारतीय छात्र संसद के आठवें सम्मेलन में आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी युवा नेतृत्व क्षमता और नीतिगत योगदान को मान्यता देने के रूप में दिया गया।
सोमेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक सफर एक छात्र नेता से राज्य मंत्री बनने तक का रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी तक की पढ़ाई की और सामाजिक व राजनीतिक जीवन में गहरी पकड़ बनाई। उनके जीवन परिचय और राजनीतिक सफर की यह यात्रा प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनती है। वर्तमान में वे मेरठ दक्षिण से भाजपा के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
Meerut Assembly Election Results 2022
मेरठ जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों के विजेता
विधानसभा सीट | विजेता प्रत्याशी | पार्टी |
---|---|---|
मेरठ | रफीक अंसारी | समाजवादी पार्टी |
किठौर | शाहिद मंजूर | समाजवादी पार्टी |
सिवालखास | गुलाम मोहम्मद | राष्ट्रीय लोक दल (RLD) |
हस्तिनापुर | दिनेश खटीक | भारतीय जनता पार्टी |
मेरठ दक्षिण | डॉ. सोमेंद्र सिंह तोमर | भारतीय जनता पार्टी |
मेरठ कैंट | अमित अग्रवाल | भारतीय जनता पार्टी |
सरधना | अतुल प्रधान | समाजवादी पार्टी |