बृजभूषण राजपूत उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं, जिन्होंने चरखारी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है। उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर क्षेत्रीय राजनीति में उनकी गहरी पकड़ को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व

बृजभूषण राजपूत का जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

बृजभूषण राजपूत का जन्म 28 मई 1982 को ऊरई, जनपद जालौन में हुआ। उनके पिता गंगा चरण राजपूत पूर्व में लोकसभा और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। हिन्दू धर्म और लोधी राजपूत समुदाय से संबंधित उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की और बाद में संत मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी हासिल की।

पारिवारिक जीवन

9 मई 2005 को बृजभूषण राजपूत का विवाह श्रीमती कनक लोधी से हुआ। इस दंपत्ति के दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी का जन्म 27 मई 1986 को हुआ था। व्यवसाय कृषि और ट्रैक्टर डीलरशिप (स्वराज) से जुड़ा हुआ है।

सामाजिक गतिविधियां

बृजभूषण राजपूत ने सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे 2011 से बुंदेलखंड अधिकार क्षेत्र के सेना प्रमुख के रूप में सक्रिय हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में 24 घंटे बिजली और पानी आपूर्ति के लिए आंदोलन किए। लखनऊ में राजनैतिक आंदोलन के दौरान 18 दिन तक बंदी भी रहे। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए भी चक्का जाम और आमरण अनशन जैसे आंदोलन में भाग लिया।

बृजभूषण राजपूत का राजनीतिक सफर

राजनीतिक करियर की शुरुआत

उनका राजनीतिक सफर परिवारिक पृष्ठभूमि से प्रेरित रहा है। उनके पिता श्री गंगा चरण राजपूत तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसी पृष्ठभूमि ने उन्हें सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।

विधायक के रूप में कार्यकाल

2017-2022 : पहली बार विधायक निर्वाचित

बृजभूषण राजपूत ने 2017 में चरखारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

  • इस दौरान वे विधान पुस्तकालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे।
  • क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

2022 : दूसरी बार जीत दर्ज की

मार्च 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने चरखारी सीट से दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामजीवन यादव को 41993 मतों के भारी अंतर से हराया।

  • बृजभूषण राजपूत को 1,00,458 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 59,465 और बसपा प्रत्याशी को 40,861 वोट प्राप्त हुए।
  • इस जीत के साथ वे अठारहवीं विधान सभा के सदस्य बने।

बृजभूषण राजपूत : सम्मान और उपलब्धियां

2021 में बृजभूषण राजपूत को उनके सेवा कार्यों के लिए संत मदर टेरेसा विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोरोना काल में गरीबों, किसानों और दिव्यांगों की सेवा हेतु प्रदान किया गया था।

उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर यह स्पष्ट करते हैं कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के लिए एक समर्पित नेता हैं। सामाजिक आंदोलनों से लेकर विधायक के रूप में कार्य करने तक, उनका योगदान बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए लगातार रहा है।

Mahoba Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टीकुल वोटप्रतिशत वोटजीत का अंतर
महोबाराकेश कुमार गोस्वामीभारतीय जनता पार्टी (BJP)94,49045.61%43,447 (समाजवादी पार्टी के मुकाबले)
चरखारीबृजभूषण राजपूतभारतीय जनता पार्टी (BJP)1,02,05145.75%41,881 (समाजवादी पार्टी के मुकाबले)

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें