Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
MLA Political Journey

बिजनौर जिले के नहटौर विधानसभा से विधायक ओम कुमार का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: विधायक ओम कुमार की कहानी

विधायक ओम कुमार (Om Kumar) का जीवन परिचय उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (Bijnor District) के महेश्वरी जट गांव से शुरू होता है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर में ही पूरी की और राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। हालांकि, स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन असम राइफल्स (Assam Rifles) में हो गया, जिसके बाद वे सेना में शामिल हो गए। लगभग तीन साल तक सेवा देने के बाद उन्होंने नोएडा में ओम सिक्युरिटी नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया, जो आज पूरे देश में फैला हुआ है और 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है। एक सफल व्यवसायी और किसान होने के साथ-साथ ओम कुमार ने समाज सेवा और राजनीति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व

अगर ओम कुमार के राजनीतिक सफर (Om Kumar Political Journey) की बात करें, तो उन्होंने 2008 में बिजनौर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। 2009 में वे बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) में शामिल हुए और नहटौर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर बनाए गए। 2012 में, पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, जहाँ वे पहले ही प्रयास में विधायक चुने गए। इसके बाद, 17वीं विधानसभा चुनाव (17th Assembly Election of Uttar Pradesh) में वे दूसरी बार विधायक बने और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (National Congress Candidate) के प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी (Munnalal Premi) को 23,151 वोटों के अंतर से हराया। 2022 में, उन्होंने 18वीं विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के प्रत्याशी मुंसी राम को मात्र 258 वोटों के अंतर से पराजित कर तीसरी बार विधायक का पद हासिल किया।

ओम कुमार का राजनीतिक योगदान (Om Kumar Political Achievements) उल्लेखनीय रहा है:

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व

बिजनौर जिले की 2022 विधानसभा चुनाव के विजेताओं की तालिका [ Bijnor Assembly Election Results 2022 ]

विधानसभा सीटविजेता उम्मीदवारपार्टीप्रमुख प्रतिद्वंदी
नहटौरओम कुमारभाजपामुमंशीराम पाल (रालोद)
धामपुरअशोक राणाभाजपानईमुल हसन (सपा)
बढ़ापुरकुंवर सुशांत सिंहभाजपाकपिल गुर्जर (गठबंधन)
बिजनौर सदरसूचि चौधरीभाजपाडॉ. नीरज चौधरी (रालोद)
नजीबाबादतसलीम अहमदसपाकुंवर भारतेंद्र सिंह (भाजपा)
नगीनामनोज पारससपाडॉ. यशवंत सिंह (भाजपा)
चांदपुरस्वामी ओमवेशसपाकमलेश सैनी (भाजपा)
नूरपुररामअवतार सैनीसपाभाजपा उम्मीदवार

Related posts

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक विपुल दुबे का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

Desk
3 years ago

फूलपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार मुर्तजा सिद्धिकी का राजनीतिक सफर

Desk
7 months ago

राजेश चौधरी : मांट विधानसभा से विधायक का राजनीतिक सफर

Desk
3 years ago
Exit mobile version