जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: विधायक ओम कुमार की कहानी
विधायक ओम कुमार (Om Kumar) का जीवन परिचय उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (Bijnor District) के महेश्वरी जट गांव से शुरू होता है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर में ही पूरी की और राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। हालांकि, स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन असम राइफल्स (Assam Rifles) में हो गया, जिसके बाद वे सेना में शामिल हो गए। लगभग तीन साल तक सेवा देने के बाद उन्होंने नोएडा में ओम सिक्युरिटी नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया, जो आज पूरे देश में फैला हुआ है और 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है। एक सफल व्यवसायी और किसान होने के साथ-साथ ओम कुमार ने समाज सेवा और राजनीति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आज #विधानसभा नगीना ,के विकास खंड – कोतवाली के डबाकरा हॉल में आयोजित ‘सक्रिय सदस्य सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के सक्रिय सदस्यों को भाजपा की विचारधारा, नीति व राजनीति में लाये गए परिवर्तन से अवगत कराया।
— Om Kumar (विधायक) (@OmkumarMla) April 9, 2025
आदरणीय मा०प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में… pic.twitter.com/0DUFd6trfR
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व
अगर ओम कुमार के राजनीतिक सफर (Om Kumar Political Journey) की बात करें, तो उन्होंने 2008 में बिजनौर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। 2009 में वे बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) में शामिल हुए और नहटौर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर बनाए गए। 2012 में, पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, जहाँ वे पहले ही प्रयास में विधायक चुने गए। इसके बाद, 17वीं विधानसभा चुनाव (17th Assembly Election of Uttar Pradesh) में वे दूसरी बार विधायक बने और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (National Congress Candidate) के प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी (Munnalal Premi) को 23,151 वोटों के अंतर से हराया। 2022 में, उन्होंने 18वीं विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के प्रत्याशी मुंसी राम को मात्र 258 वोटों के अंतर से पराजित कर तीसरी बार विधायक का पद हासिल किया।
ओम कुमार का राजनीतिक योगदान (Om Kumar Political Achievements) उल्लेखनीय रहा है:
- 2012-2017: 16वीं विधानसभा में पहली बार निर्वाचित
- 2017: 17वीं विधानसभा में दूसरी बार विजयी
- 2022: 18वीं विधानसभा में तीसरी बार जीतकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता साबित की
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व
बिजनौर जिले की 2022 विधानसभा चुनाव के विजेताओं की तालिका [ Bijnor Assembly Election Results 2022 ]
विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार | पार्टी | प्रमुख प्रतिद्वंदी |
---|---|---|---|
नहटौर | ओम कुमार | भाजपा | मुमंशीराम पाल (रालोद) |
धामपुर | अशोक राणा | भाजपा | नईमुल हसन (सपा) |
बढ़ापुर | कुंवर सुशांत सिंह | भाजपा | कपिल गुर्जर (गठबंधन) |
बिजनौर सदर | सूचि चौधरी | भाजपा | डॉ. नीरज चौधरी (रालोद) |
नजीबाबाद | तसलीम अहमद | सपा | कुंवर भारतेंद्र सिंह (भाजपा) |
नगीना | मनोज पारस | सपा | डॉ. यशवंत सिंह (भाजपा) |
चांदपुर | स्वामी ओमवेश | सपा | कमलेश सैनी (भाजपा) |
नूरपुर | रामअवतार सैनी | सपा | भाजपा उम्मीदवार |