हाजी तस्लीम अहमद का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: नजीबाबाद विधायक की प्रेरणादायक कहानी
हाजी तस्लीम अहमद का जीवन परिचय (Haji Taslim Ahmad Biography) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से शुरू होता है। उनका जन्म 15 फरवरी, 1960 को हुआ और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नजीबाबाद में ही पूरी की। एक सफल व्यवसायी के रूप में, उन्होंने मसालों की फैक्ट्री स्थापित की और स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 31 मई, 1989 को फरहत परवीन से विवाह के बाद उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ हैं। उनका मुख्य निवास नजीबाबाद के सबनीग्राम मोहल्ले में है, जहाँ से वे लगातार समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
हाजी तस्लीम अहमद का राजनीतिक सफर (Haji Taslim Ahmad Political Journey) काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत समाजवादी पार्टी से की और मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में गिने जाने लगे। हालाँकि, 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले वे बहुजन समाज पार्टी में चले गए और उसी वर्ष नजीबाबाद विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए।
2017 में, उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी की और नजीबाबाद विधानसभा चुनाव (Najibabad Vidhan Sabha Election 2017) में बीजेपी के राजीव अग्रवाल को करीब 2,000 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार विधायक बने। इस चुनाव में बीएसपी और आरएलडी के प्रत्याशी पीछे रहे।
2022 में, सपा-रालोद गठबंधन (SP-RLD Alliance 2022) के तहत उन्होंने तीसरी बार चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार उन्हें 1,02,321 वोट मिले, जबकि बीजेपी के भारतेंद्र सिंह 78,518 वोटों पर सिमट गए। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया।
हाजी तस्लीम अहमद का राजनीतिक योगदान (Haji Taslim Ahmad Political Achievements)
2012: पहली बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुए।
2017: पार्टी बदलकर समाजवादी पार्टी (सपा) से चुनाव लड़ा और दूसरी बार जीत दर्ज की।
2022: सपा-रालोद गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुँचे।
वर्ष | पार्टी | विवरण |
---|
2012 | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | पहली बार विधायक निर्वाचित |
2017 | समाजवादी पार्टी (सपा) | दूसरी बार विधायक निर्वाचित |
2022 | सपा-रालोद गठबंधन | तीसरी बार विधायक निर्वाचित |
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व
बिजनौर जिले की 2022 विधानसभा चुनाव के विजेताओं की तालिका [ Bijnor Assembly Election Results 2022 ]
विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार | पार्टी | प्रमुख प्रतिद्वंदी |
---|---|---|---|
नहटौर | ओम कुमार | भाजपा | मुमंशीराम पाल (रालोद) |
धामपुर | अशोक राणा | भाजपा | नईमुल हसन (सपा) |
बढ़ापुर | शुशांत सिंह | भाजपा | कपिल गुर्जर (गठबंधन) |
बिजनौर सदर | सूचि चौधरी | भाजपा | डॉ. नीरज चौधरी (रालोद) |
नजीबाबाद | तसलीम अहमद | सपा | कुंवर भारतेंद्र सिंह (भाजपा) |
नगीना | मनोज पारस | सपा | डॉ. यशवंत सिंह (भाजपा) |
चांदपुर | स्वामी ओमवेश | सपा | कमलेश सैनी (भाजपा) |
नूरपुर | रामअवतार सैनी | सपा | भाजपा उम्मीदवार |