मनोज कुमार पारस का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: नगीना के तीन बार विजयी विधायक की प्रेरणादायक कहानी
मनोज कुमार पारस का जीवन परिचय : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के ग्राम बिन्जाहेड़ी में 14 जून 1967 को एक किसान परिवार में शुरू हुआ। उनके पिता स्व. अमर सिंह ‘रवि’ एक सम्मानित कृषक थे। मनोज पारस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगीना क्षेत्र से प्राप्त की और उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई की। 17 अप्रैल 1994 को नीलम सिंह ‘पारस’ से विवाह के बाद उनके परिवार में एक पुत्र है। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोज पारस मूलतः कृषि व्यवसाय से जुड़े रहे हैं।
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
मनोज पारस का राजनीतिक सफर : 1993 में जनता दल से शुरू हुआ, जहाँ वे अपने चाचा सतीश कुमार से प्रेरित होकर राजनीति में आए। उनका राजनीतिक कैरियर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नई ऊँचाइयों पर पहुँचा। 2012 में पहली बार नगीना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्टाम्प शुल्क एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन) का पदभार संभाला।
2017 में उन्होंने नगीना विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीत दर्ज की। 2022 में सपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने तीसरी बार जीतकर राजनीतिक हैट्रिक पूरी की, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को 6,500 वोटों के अंतर से पराजित किया। इस जीत ने उन्हें नगीना क्षेत्र के सबसे सफल विधायकों में शुमार कर दिया।
मनोज पारस का राजनीतिक योगदान
- मार्च 2012: नगीना से पहली बार विधायक निर्वाचित
- मार्च 2012: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ
- मार्च 2017: दूसरी बार विधानसभा सदस्य चुने गए
- मार्च 2022: तीसरी बार विधायक बनकर इतिहास रचा
मनोज कुमार पारस की यह यात्रा एक साधारण किसान परिवार से उठकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष स्थान बनाने तक की है।
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व
बिजनौर जिले की 2022 विधानसभा चुनाव के विजेताओं की तालिका [ Bijnor Assembly Election Results 2022 ]
विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार | पार्टी | प्रमुख प्रतिद्वंदी |
---|---|---|---|
नहटौर | ओम कुमार | भाजपा | मुमंशीराम पाल (रालोद) |
धामपुर | अशोक राणा | भाजपा | नईमुल हसन (सपा) |
बढ़ापुर | कुंवर सुशांत सिंह | भाजपा | कपिल गुर्जर (गठबंधन) |
बिजनौर सदर | सूचि चौधरी | भाजपा | डॉ. नीरज चौधरी (रालोद) |
नजीबाबाद | तसलीम अहमद | सपा | कुंवर भारतेंद्र सिंह (भाजपा) |
नगीना | मनोज पारस | सपा | डॉ. यशवंत सिंह (भाजपा) |
चांदपुर | स्वामी ओमवेश | सपा | कमलेश सैनी (भाजपा) |
नूरपुर | रामअवतार सैनी | सपा | भाजपा उम्मीदवार |