जानिए कौन हैं आशुतोष शुक्ला ?

24 जून 1966 को उन्नाव जिले में जन्मे आशुतोष शुक्ला का परिवार शिक्षा और साहित्य से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता, स्वर्गीय डॉ. सूर्यनारायण शुक्ल, कांथा इंटर कॉलेज के प्राचार्य थे और एक प्रतिष्ठित साहित्यकार भी रहे, जिनकी 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा तीन बार सम्मानित किया गया था।

आशुतोष शुक्ला का जीवन परिचय

आशुतोष शुक्ला का जीवन परिचय एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसने पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक सोच को साथ लेकर राजनीति में प्रवेश किया। वे ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और उनका धर्म हिन्दू है। उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है। उनका विवाह 8 मार्च 1991 को पूनम शुक्ला से हुआ, जो स्वयं भी एक राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी रही हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

पेशे से आशुतोष एक सफल ठेकेदार हैं और लोक निर्माण विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों से बड़े-बड़े निर्माण कार्यों के ठेके लेते हैं। उनके व्यवसाय की गिनती क्षेत्र के प्रमुख और प्रतिष्ठित ठेकेदारों में होती है।

आशुतोष शुक्ला का राजनीतिक सफर : संघर्ष, समर्पण और सफलता

राजनीतिक सफर की शुरुआत : बसपा से भाजपा तक का सफर

आशुतोष शुक्ला का राजनीतिक सफर वर्ष 2007 में प्रारंभ हुआ, जब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर हड़हा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, परंतु उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद जब यह विधानसभा सीट समाप्त होकर भगवंतनगर के रूप में अस्तित्व में आई, तब उन्होंने बसपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

वर्ष 2012 में भाजपा ने उनकी पत्नी पूनम शुक्ला को भगवंतनगर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उस चुनाव में भी जीत नहीं मिली। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगातार क्षेत्र में जनता के बीच जनसंपर्क और सेवा करते रहे।

2022 में राजनीतिक सफलता की नई कहानी

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आशुतोष शुक्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें भगवंतनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। इस बार उन्होंने सपा के अंकित परिहार, बसपा के बृज किशोर, और कांग्रेस के जंग बहादुर सिंह को कड़े मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की और ट्ठारहवीं विधानसभा में पहली बार विधायक बने।

उन्नाव जिले की विधानसभा सीटों पर विजेता (2022) Unnao Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता उम्मीदवारपार्टी
बंगरमऊश्रीकांत कटियारभाजपा
भगवंतनगरआशुतोष शुक्लाभाजपा
पुरवाअनिल कुमार सिंहभाजपा
सफीपुर (आरक्षित)बंबा लालभाजपा
उन्नावपंकज गुप्ताभाजपा
मोहान (आरक्षित)बृजेश कुमारभाजपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें