कौन हैं नंद गोपाल गुप्ता?

नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म 23 अप्रैल 1974 को प्रयागराज के बहादुरगंज मोहल्ले में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से आते हैं; उनके पिता स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और मां विमला देवी घर में सिलाई-बुनाई करके परिवार को सहारा देती थीं।

UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter

परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट तक सीमित रही। इसके बावजूद, उन्होंने मेहनत और संघर्ष के दम पर व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। मिठाई की दुकान से शुरू हुआ उनका कारोबारी सफर आज “नंदी ग्रुप ऑफ कंपनीज” के रूप में स्थापित है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज नगर निगम की वर्तमान महापौर हैं। इससे पहले भी वे 2012 में महापौर रह चुकी हैं। उनके तीन संतानें हैं – दो पुत्र अभिषेक और नमन तथा एक पुत्री जाह्नवी।

नंद गोपाल गुप्ता का जीवन परिचय

व्यवसायिक संघर्ष और सफलता

नंद गोपाल गुप्ता का जीवन परिचय एक संघर्षशील व्यापारी से एक प्रभावशाली राजनेता बनने की कहानी है। बचपन में उन्होंने पटाखा और रंग-गुलाल की दुकान लगाकर घर में आर्थिक सहायता दी। 1992 में मिठाई की दुकान शुरू कर व्यवसाय की नींव रखी। इसके बाद ट्रक संचालन, घी व दवा एजेंसी और ईंट भट्ठे जैसे विविध क्षेत्रों में उन्होंने अपने व्यापार का विस्तार किया।

समय के साथ उन्होंने “नंदी सेवा संगठन” जैसी सामाजिक संस्था की भी स्थापना की, जिससे उनकी जनसेवा की भावना सामने आई।

नंद गोपाल गुप्ता का राजनीतिक सफर

राजनीतिक करियर की शुरुआत

नंद गोपाल गुप्ता का राजनीतिक सफर वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ। उन्होंने पहली बार इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी को हराया। यही जीत उनके लिए राजनीति के दरवाजे खोलने वाली साबित हुई। इसके बाद उन्हें मायावती सरकार में मंत्री बनाया गया।

असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ना

2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के हाजी परवेज अहमद से मामूली अंतर से हार गए। 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

बीजेपी में नई शुरुआत

2017 में नंद गोपाल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस बार उन्होंने इलाहाबाद दक्षिण सीट से सपा प्रत्याशी परवेज अहमद को हराया और योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री बने। 2022 में एक बार फिर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने रईस शुक्ला को पराजित कर तीसरी बार विधानसभा में अपनी जगह बनाई।

नंद गोपाल गुप्ता का राजनीतिक योगदान

मंत्री पद पर कार्य

  • 2007-2012: मायावती मंत्रिमंडल में संस्थागत, स्टांप तथा न्यायालय शुल्क विभाग के मंत्री।
  • 2017-2022: योगी आदित्यनाथ की सरकार में स्टांप, पंजीयन व नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री।
  • 2022-वर्तमान: औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन विभाग का कार्यभार।

इस प्रकार, नंद गोपाल गुप्ता ने तीन बार विधायक और तीन बार मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में विभागों का कार्य संतुलित और विकासोन्मुखी रहा है।

चुनौतियों से संघर्ष

राजनीतिक जीवन के दौरान 12 जुलाई 2010 को उन पर आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में एक पत्रकार और एक सुरक्षा गार्ड की मृत्यु हो गई, जबकि वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हुए। उनके दोनों हाथों की उंगलियां एवं हथेली लगभग 60% तक क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन को नहीं रोका।

नंद गोपाल गुप्ता का जीवन परिचय यह दर्शाता है कि संघर्ष, धैर्य और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति राजनीति और समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकता है। उनका राजनीतिक सफर लगातार परिवर्तन और चुनौती से भरा रहा, परंतु उन्होंने हर बार एक नई ऊर्जा के साथ वापसी की। उनकी वर्तमान भूमिका उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्य के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कर रही है।

2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: प्रयागराज जिले के परिणाम

भाजपा गठबंधन की जीत (8 सीटें)

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टीजीत का अंतर (वोटों से)
फूलपुर ( 2024 उपचुनाव )दीपक पटेलभाजपा2732
बारावाचस्पतिअपना दल (भाजपा गठबंधन)12524
करछनापीयूष रंजन निषादभाजपा9328
कोरांवराजमणि कोलभाजपा24487
फाफामऊगुरु प्रसाद मौर्यभाजपा14324
इलाहाबाद उत्तरहर्षवर्धन बाजपेयीभाजपा54883
इलाहाबाद पश्चिमसिद्धार्थ नाथ सिंहभाजपा29933
इलाहाबाद दक्षिणनंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’भाजपा26182

समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत (4 सीटें)

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टीजीत का अंतर (वोटों से)
हंडियाहाकिम लाल बिंदसपा3543
मेजासंदीप सिंहसपा3439
प्रतापपुरविजमा यादवसपा10956
सोरांवगीता शास्त्रीसपा5590
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें