उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
संदीप कुमार की सेक्स सीडी लीक मामले में माँगा इस्तीफा:
- कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
- शील दीक्षित ने यह मांग आप नेता संदीप कुमार की कथित सेक्स सीडी मामले में की है।
- उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
- इतना ही नहीं शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर देश को शर्मसार करने का आरोप लगाया।
- गौरतलब है कि, आप नेता संदीप कुमार की सेक्स सीडी मीडिया में लीक हो गयी थी, जिसमें आप नेता आपत्तिजनक स्थिति में नजर आये थे।
- शीला दीक्षित ने वाराणसी में ’27 साल यूपी बेहाल’ के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।
- शीला दीक्षित ने आप नेता आशुतोष के महात्मा गांधी वाले बयान की भी निंदा की।
- उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहारी वाजपेयी के भी अन्य महिलाओं के साथ सम्बन्ध थे।
- उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन इस वजह से उनका राजनैतिक जीवन प्रभावित नहीं हुआ।
- शीला दीक्षित ने आप नेता आशुतोष पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
- उन्होंने कहा कि, ये हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार