भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर कश्मीर से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
वार्ता उन्हीं से जो शांति चाहते हैं:
- देश के केंद्रीय गृह मंत्री ने सोमवार को श्रीनगर कश्मीर से प्रेस कांफ्रेंस की।
- यह प्रेस कांफ्रेंस घाटी में सरकार की इतने दिनों की वार्ता की कोशिश के चलते की गयी थी।
- गौरतलब है कि, राजनाथ सिंह शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुँच गए हैं।
उम्मीद है, कश्मीर के हालात सुधरेंगे:
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कश्मीर पहुँच गया है।
- जहाँ सोमवार को गृह मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि, उम्मीद है कि, कश्मीर के हालात सुधरेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं पिछली बार यहाँ आया था तो लोगों ने पैलेट गन की शिकायत की थी।
- उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, जिस पर मैंने कमेटी बनायी थी, जिसे 2 महीने में रिपोर्ट देनी थी।
- रिपोर्ट में पावा शेल्स का सुझाव दिया गया था और यह बेहतर है क्योंकि इससे किसी की जान नहीं जाएगी।
- गौरतलब है कि, रविवार को ही पैलेट गन की विकल्प पावा शेल्स के करीब 1000 शेल्स कश्मीर पहुँच चुके हैं।
- हालाँकि, अलगाववादियों से वार्ता का यह प्रयास विफल होता नजर आ रहा है।
- गृह मंत्री ने ये भी कहा कि, वार्ता सिर्फ उन्हीं के साथ होगी जो शांति चाहते हैं।
- गौरतलब है कि, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में करीब 26 सांसद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार