भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार 8 दिसम्बर को प्रेस कांफ्रेंस की, प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन शाम 5.30 बजे से किया गया था।
1 जनवरी से लागू होगी शर्तें:
- केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किये जाने के बाद गुरुवार को एक महीना पूरा होने के तहत वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस की।
- इस इस दौरान वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री ने कैशलेस इकॉनमी पर जोर दिया।
- उन्होंने कहा कि, कैशलेस इकॉनमी की शर्तें 1 जनवरी 2017 से लागू की जाएँगी।
- वित्त मंत्री ने आगे जानकारी दी कि, रेलवे द्वारा कैशलेस टिकट की बुकिंग पर छूट की योजना मुंबई से शुरू की जायेगी।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगे जानकारी दी कि, एमएसटी के कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सरकार 0.5 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी।
कैशलेस टिकट पर 10 लाख का बीमा:
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगे जानकारी दी कि,
- “जो लोग कैशलेस रेलवे के टिकट बुक करवाएंगे उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा दिया जायेगा”।
- वित्त मंत्रालय बैंकों को निर्देश जारी करेगा जिसके बाद भारत स्थित दूतावास के अधिकारी आईडी दिखाकर पैसे बदल सकेंगे।
- उन्होंने आगे बताया कि, रेलवे में कैटरिंग, और रिटायरिंग रूम के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन पर 5 फ़ीसदी की छूट मिलेगी।
- अरुण जेटली ने आगे कहा कि, कैश में आदान प्रदान अर्थव्यवस्था के लिए नुक्सान है।
- इसी में आगे उन्होंने कहा कि, सरकार इसीलिए कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढावा दे रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार