उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में केंद्र व राज्य कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे, यह हड़ताल केंद्र की कामगार नीति के विरोध में है
18 करोड़ कर्मचारी होंगे हड़ताल पर:
- केंद्र सरकार की कामगार नीति के विरोध में आज देशभर में हड़ताल की जा रही है।
- जिसमें केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों और कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर करीब 250 कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया है।
- इस महाहड़ताल में देशभर के करीब 18 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे।
- जिसके चलते सूबे समेत पूरे देश में राज्य कर्मचारी, बैंक, बीएसएनएल, रोडवेज आदि से जुड़े संगठन आज कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
- जिस वजह से बैंकिंग सेवायें, दूरसंचार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं सबसे ज्यादा बाधित रहेंगी।
- हड़ताल के चलते केंद्रीय कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहेगा।
हड़ताल की मांगें:
- पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो।
- सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों की विसंगतियां दूर की जाएँ।
- कर्मचारियों ने एफडीआई को भी हटाने की मांग की है।
- इसके अतिरिक करीब डेढ़ दर्जन मांगों के साथ कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
नर्सों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दिया समर्थन:
- इस देशव्यापी हड़ताल को उत्तर प्रदेश की नर्सों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है।
- आज आंगनबाड़ी और अस्पतालों में भी काम ठप रहेगा।
- हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जहाँ सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा मांग रही हैं।
- वहीँ नर्सिंग संगठन केंद्र की वादा खिलाफी से नाराज है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार