Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

युवा भारतीय कृषक दल का राष्ट्रीय लोकदल में विलय हुआ

Yuva Bhartiya Krishak Dal Merges With Rashtriya Lok Dal in Lucknow

Yuva Bhartiya Krishak Dal Merges With Rashtriya Lok Dal in Lucknow

आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज युवा भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजवर्धन सिंह परमार ने सम्पूर्ण युवा भारतीय कृषक दल का राष्ट्रीय लोकदल में विलय कर दिया है। सभी सदस्यों द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली गयी है। पार्टी के बैनर तले शामिल होने वालों ने एक स्वर में चौ. चरण सिंह अमर रहे, चौ. अजित सिंह जिन्दाबाद, जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शामिल होने वालों में मुख्य रूप से युवा भारतीय कृषक दल की प्रदेष अध्यक्ष ज्योति, प्रदेश महासचिव अवनीश वर्मा, जिलाध्यक्ष लखनऊ आदित्य गौतम, मण्डल अध्यक्ष लखनऊ अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष हरदोई अखण्ड प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बाराबंकी सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष उन्नाव सौरभ कुमार, जिलाध्यक्ष जौनपुर सीमा कुमारी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद प्रमोद यादव सहित दर्जनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल गांव-गांव तक भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुये उन्हें विश्वास दिलायेगा की किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी अथक प्रयास कर रहे हैं और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

भाजपा आजम खान को प्रताड़ित करने के लिए कार्रवाई कर रही: राम गोविंद चौधरी 

UP ORG DESK
6 years ago

सपा नेता पर रेप का आरोप लगा किया पति के साथ आत्मदाह का प्रयास

Bharat Sharma
7 years ago

लखनऊ DM, SSP और LDA VC को हाई कोर्ट ने किया तलब!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version