Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ ने किया ‘नारी शक्ति’ का सम्मान

Yogi Adityanath will honor 'women power' in lucknow

लखनऊ में आज स्मृति उपवन में नारी शक्ति का सम्मान किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न जिलों से आई महिलाओं का सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ उमा भारती, स्वाती एवं रीता बहुगुणा जोशी ने किया। इस दौरान स्वच्छ्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 29 महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री उमा भारती कर रही हैं।

स्वच्छ्ता रथ रवाना करेंगे योगी

इस दौरान 8 जिलों के डीएम, सीडीओ और अफसर भी आज इस कार्यक्रम सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 35 जिलों के लिए स्वच्छ्ता रथ रवाना करेंगे जो हर दिन 2 गांवों को स्वच्छता के संदेश देकर जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत पोर्टल भी लांच किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान दूसरे प्रदेश की 200 महिला प्रधान भी शामिल हो रही हैं। उमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि आज लगभग 15 हजार महिला सरपंच शामिल हुईं हैं। 21वीं सदी भारतीय नारी के नाम से जानी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः मैं गंगा के बिना नहीं रह सकतीः उमा भारती

बलिया की 52 महिला ग्राम प्रधान ले रही हैं भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति’ कार्यक्रम में बलिया जिले की 52 महिला ग्राम प्रधान भाग लेंगी। उनके साथ तीन महिला स्वच्छाग्राही भी प्रतिभाग करेंगी। पंचायत राज विभाग द्वारा उपलब्ध वाहन को बुधवार की सुबह रवाना किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने अपने कैम्प कार्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने सभी महिला प्रधानों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम में स्वच्छता के सम्बन्ध में बताई जाने वाली बातों को ध्यान से सुनें। साथ ही अपने गांव में उन संदेशों का प्रचार प्रसार कराएं। कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़ी जरूरी जानकारियां वहां दी जाएगी, जिसे वापस आकर अपने गांव में अमल कराना है।

12 हजार से भी अधिक महिलाएं रहेंगी मौजूद

जिलाधिकारी बलिया ने रवाना करने से पहले सभी महिलाओं को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूरे यूपी से 12 हजार महिलाएं भाग ले रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता के प्रति जागरूता अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सभी को बेहतर कार्य के टिप्स भी दिए जाएंगे। इस मौके पर डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीएम दीनबंधु सिंह, जिला सलाहकार इसरार अहमद, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक श्रवण वर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः महिलाओं का सम्मान एक ही दिन क्यों, हर दिन क्यों नहीं..?

Related posts

ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर सलाह देंगे विशेषज्ञ डॉक्टर्स

Vasundhra
8 years ago

फन मॉल में आग लगने की सूचना से मचा हडकंप!

Mohammad Zahid
8 years ago

वीडियो: वकालत पढ़े बेटे ने मां-बहन का धारदार हथियार से किया कत्ल, गिरफ्तार!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version