Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला के हाथ से गिरी रिवॉल्वर से गोली चली, जांघ में लगी

Woman Injured From Bullet Shot of Revolver During Cleanliness of House

Woman Injured From Bullet Shot of Revolver During Cleanliness of House

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के हरपालपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक गांव में महिला नवरात्रि के अवसर पर कमरे में अलमारी साफ कर रही थी। तभी उसके बच्चे ने महिला को पीछे से पकड़कर कुछ मांगा। इस दौरान महिला भयभीत हो गई और उसके हाथ से पिस्टल जमीन में गिर गई। पिस्टल के जमीन में गिरते ही लोडेड पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। गोली चलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]रिवॉल्वर से चली गोली महिला के जांघ में धंसी[/penci_blockquote]
जानकारी के मुतबिक, घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र की है। यहां चतरखा गांव निवासी विनीता पत्नी राजीव कुमार घर में पूजा की अलमारी साफ कर रही थी। इस दौरान जब वह अन्य सामान के साथ अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने लगी तभी उसके बच्चे ने उन्हें पीछे से पकड़कर कुछ मांगा। इससे वह डर गई और रिवाल्वर उसके हाँथ से नीचे गिर गयी। रिवाल्वर गिरते ही गोली चल गई जो उसकी जांघ में लग गई। जिससे विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजीव ने बताया कि वैसे तो रिवाल्वर साफ रखी रहती है। लेकिन रिवाल्वर में गोली लगी हुई थी और गिरने से फायर हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

इनपुट- मनोज तिवारी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

सपा पार्टी महात्मा गांधी और लोहिया जी के विचारों पर चलती है : राम गोविंद चौधरी 

UP ORG DESK
6 years ago

जल भरने गए दो कांवरियों की नदी में डूब कर मौत, प्रशासन पर लगाया आरोप

Shambhavi
7 years ago

बरेली में दो कारों की आपस में भीषण टक्कर, चार लोगों मौत

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version