Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, पुलिस ने रातभर थाने में बैठाया

Woman gun shot in old matter in Farrukhabad District

Woman gun shot in old matter in Farrukhabad District

एक तरफ पुलिस एनकाउंटर कर प्रदेश को अपराधियों के मन में दहशत फैला दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। जिसमें घायल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय थाने ले जाकर बैठा दिया और सुबह होने तक इंतजार करने को कहते हैं। दरअसल मामला फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र का है, जहां बीती रात रंजिश में एक महिला को गोली मार दी गई। जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने महिला को थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र में एक महिला छप्पर के बाहर सो रही थी। इसी बीच कुछ दबंग लोगों ने महिला को पुरानी रंजीश के चलते गोली मार दी। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात के करीब ढ़ाई बजे महिला के साथ परिजनों को थाने ले गई। जहां थाने में पेड़ के नीचे बनी पाटिया पर लेटा दिया और सुबह होने तक इंतजार करने के लिए कहा।

घायल महिला को रातभर रखा थाने में

पुलिस की इस अमानवीयता से पुलिस के साख पर बट्टा लगता है। मलिा को पुलिस वालों ने पूरी रात थाने में रखा। कहा कि सुबह होने पर हास्पीटल में भर्ती कराया जाएगा लेकिन सुबह हो जाने के बाद भी महिला को हास्पीटल तक नहीं पहुंचाया। दर्द से तड़पती महिला की थाने में ना ही रिपोर्ट लिखी गयी ना ही पुलिस वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराना उचित समझा। परिजन बस मूक दर्शक बन कर देखती रह गई क्योंकि पुलिस के आगे कुछ भी कहने की गरीबों की हिम्मत नहीं हुई। आखिर कैसे पुलिस एक अमानवीय तरीके से एक घायल के साथ ऐसा कर सकती है। यह घटना पुलिस के चरित्र को धूमिल करने वाला है।

Related posts

दो सगी बहन शोहदे के आतंक से घर में कैद रहने को मजबूर। पीएम सीएम से कई बार पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार। न्याय न मिलने पर खून से पीएम व सीएम को लिखी चिठ्ठी। न्याय न मिलने तक इसी तरह खून से चिट्टियां लिखने की कही बात। रायबरेली व बाराबंकी में पीड़िता ने दर्ज करवाए आरोपी शोहदे के विरुद्ध मुकदमे पर ऊंची पहुच के चलते अब तक शोहदे पर नही हुई कोई कार्यवाही। न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह की कही बात।

Ashutosh Srivastava
8 years ago

जौनपुर: अपर जिला सूचना अधिकारी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली को किया रवाना

Shani Mishra
7 years ago

योगी सरकार की उपलब्धियों से घबराए अखिलेश यादव- मनीष शुक्ला

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version