Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे का सहयोगी विपुल दुबे पर 25 हजार का इनाम घोषित

kanpur encounter

kanpur encounter

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे का सहयोगी विपुल दुबे पर 25 हजार का इनाम घोषित

कानपुर एनकाउंटर आरोपित विपुल दुबे अभी भी फरार है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा है। विपुल दुबे को पकड़े के बाद पुलिस पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी। इसमें दो आरोपित तय हैं विपुल और सरेंडर करने वाला उमाशंकर यादव। मनु पाण्डेय आरोपित होगी कि नहीं इस पर संशय बरकरार है।

कानपुर कांड के बाद 3 जुलाई के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतुल दुबे के बेटे विपुल को आरोपित बनाया गया है। उसकी तलाश चौबेपुर पुलिस बीते पांच महीने से कर रही है मगर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसके खिलाफ पुलिस ने अब 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने चौबेपुर पुलिस को उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।

उमाशंकर यादव के साथ विपुल दुबे ने भी कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास किया था। स्थितियां सही बैठ नहीं पाईं और उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। उसकी लोकेशन पुलिस को कई बार कानपुर देहात और शिवली में मिली। दबिश भी दी गई मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।

एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहू मनु पाण्डेय को पुलिस ने चार्जशीट में आरोपित बनाया है पर वह जेल जाएगी कि नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसे लेकर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य उसके खिलाफ हुए तो जेल जरूर भेजा जाएगा।

Related posts

लखनऊ में आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक

Vishesh Tiwari
8 years ago

रायबरेली: नोडल अधिकारी ने बछरावां सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Srishti Gautam
7 years ago

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को मज़बूत रहने को कहा!

Prashasti Pathak
9 years ago
Exit mobile version