[nextpage title=”samajwadi party ” ]
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं को चाहे लाख हिदायतें दे दें लेकिन सपाई सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला आगरा जिले का है यहां सपा के जिलाध्यक्ष के उकसाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सन्देश यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग को थप्पड़ों से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगले पेज पर देखिये वीडियो:
[/nextpage]
[nextpage title=”samajwadi party ” ]
यह यह पूरा घटनाक्रम
https://www.youtube.com/watch?v=tPLXp0l7ers&feature=youtu.be
- पूरे प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव 2017 को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां रैली और यात्रायें कर रहीं हैं।
- इसी क्रम में यूपी के आगरा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जनसमर्थन जुटाने ‘मुलायम संदेश यात्रा’ बुधवार देर शाम निकाली गई।
- रथ यात्रा का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ।
- मथुरा से चलकर आगरा पहुंची यात्रा के जरिए लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
- वहीं सिकंदरा क्षेत्र में ‘मुलायम संदेश यात्रा’ के दौरान मोबाइल चोरी के शक में सपा कार्यकर्ताओं ने एक बुजुर्ग कार्यकर्ता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
- मौके पर मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाय खुद ही बुजुर्ग कार्यकर्ता पर चोरी का आरोप लगाते रहे।
- इससे गुंडे सपाइयों का हौसला इतना अधिक बढ़ गया कि उन्होंने बीच सड़क पर यात्रा के दौरान बुजुर्ग सपा कार्यकर्ता की पिटाई कर डाली।
कैमरे में कारनामा कैद होते ही छोड़कर भागे
- रथ यात्रा के दौरान पिटाई का कारनामा मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद होते ही सपाई बुजुर्ग को छोड़कर भाग गए।
- इस मारपीट से बुजुर्ग कार्यकर्ता बुरी तरह से घबरा गया और वहा वहां से चुपचाप चला गया।
- सीएम अखिलेश और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह चाहे कितने भी दावे कर लें।
- कितना भी मंच से कार्यकर्ताओं को दबंगई छोड़ने की बात कहें लेकिन कार्यकर्ता तो दूर पदाधिकारी भी इस समय सत्ता के नशे में चूर होकर कुछ भी कर रहे हैं।
- जिलाध्यक्ष के सामने सपा कार्यकर्ताओं की इस करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद सपा में हडकंप मच गया है।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#assembly elections 2017
#beaten elderly
#CM Akhilesh Yadav
#Hindi News
#Mission 2017
#molested Agra
#mulayam sandesh yatra
#Mulayam Singh Yadav
#Political News
#Samajwadi Party
#social media
#SP worker beaten
#Uttar Pradesh UP Election 2017
#Video
#Viral
#अखिलेश यादव
#आगरा
#बुजुर्ग को पीटा
#मुलायम सन्देश यात्रा
#मुलायम सिंह यादव
#वायरल
#विधान सभा चुनाव 2017
#वीडियो
#सपा कार्यकर्ता को पीटा
#सोशल मीडिया
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.